MP News : मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, 11 अगस्त को मिलेंगे 1156 करोड़ रुपये
MP News: Big gift to the farmers of Madhya Pradesh, they will get Rs 1156 crore on August 11
MP News : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार फसल बीमा योजना की राशि जारी करने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार, 11 अगस्त को प्रदेश के किसानों के खातों में 1156 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देशभर के किसानों को कुल 3200 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे, जिसमें से 1156 करोड़ रुपये मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को मिलेंगे। इस राशि से फसल नुकसान की भरपाई में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।



