MP Gold Mine : मध्य प्रदेश के इस जिले में मिली सोने की खदान,100 हेक्टेयर में कई टन भंडार की संभावना

MP Gold Mine: Gold mine found in this district of Madhya Pradesh, possibility of many tonnes of reserves in 100 hectares

प्रतीकात्मक फोटो

MP Gold Mine :  मध्य प्रदेश का जबलपुर लौह और मैंगनीज अयस्क के लिए प्रसिद्ध जबलपुर में अब सोना मिलने की पुष्टि हुई है। जिले की सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी क्षेत्र में किए गए सर्वेक्षण में गोल्ड सहित अन्य कीमती धातुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है।

भौमिकी-खनिकर्म विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के भू-वैज्ञानिकों ने हाल ही में यहां सर्वेक्षण कर नमूने एकत्र किए थे। रासायनिक विश्लेषण में सोने की उपस्थिति पाई गई। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र में कई टन सोना मौजूद हो सकता है।

पहले कटनी जिले में सोने की एक परत का पता चला था, और अब यह खोज जबलपुर के औद्योगिक और खनन महत्व को और बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button