MP Weather Update : मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, बाढ़ का भी बना है खतरा
MP Weather Update: There will be torrential rain in these districts of Madhya Pradesh, there is also a danger of flood
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में तूफानी बारिश का दौर जारी है। शनिवार को अगर, झाबुआ, शिवपुरी और रतलाम में भारी बारिश हुई है। इन जिलों में बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। वर्तमान में मानसून ट्रफ़, माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, कोटा, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र, डाल्टनगंज, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान रतलाम, मंदसौर, नीमच जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना बनी है। इसके अलावा, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, इंदौर, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, सागर, भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा जिलों में भी कही- कही बारिश की संभावना बनी है।


