Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना और चौकी प्रभारी बदले गये

Police Transfer: Major reshuffle in police department, many police station and outpost incharges changed

Police Transfer : बैतूल जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल किया है। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बाद जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  निश्चल झरिया द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में थानाप्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के पदस्थापना में बदलाव किए गए हैं।
विगत दिनों आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानाप्रभारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई थी। समीक्षा उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे तथा उसी अनुक्रम में विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक कसावट देने हेतु यह पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
इन स्थानांतरणों का प्रमुख उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों की रोकथाम को सुनिश्चित करना तथा पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह एवं संवेदनशील बनाना है। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन परिवर्तन से जिले की पुलिस व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता, अनुशासन व तत्परता लाई जा सकेगी।
इनका हुआ स्थानांतरण
• मनोज उइके – थाना प्रभारी झल्लार से थाना रानीपुर
• वंशज श्रीवास्तव – चौकी प्रभारी मासोद से चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, थाना सारनी
• उत्तमनंदन सत्कार – थाना बैतूल बाजार से थाना कोतवाली
• वहीद खान – चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा से थाना प्रभारी झल्लार
• नरेंद्र उइके – थाना कोतवाली से थाना बैतूल बाजार
• रणवीर सिंह राजपूत – थाना गंज से चौकी प्रभारी मासोद
• सत्यप्रकाश सक्सेना – थाना प्रभारी आमला से थाना प्रभारी चोपना
• राजेश सातनकर – थाना प्रभारी चोपना से थाना प्रभारी आमला
• सरविंद धुर्वे – थाना गंज से थाना भैंसदेही
• नीरज पाल – थाना भैंसदेही से थाना गंज थाना प्रभारी बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button