MP Weather : मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश, देखिए मौसम बुलेटिन
MP Weather: Heavy rain will start in Madhya Pradesh from this day, see weather bulletin
MP Weather : सावन मास की शुरूआत होते ही मध्य प्रदेश में मानसून बारिश पर ब्रेक लग गया है। बारिश नहीं होने से किसान बेहत चिंतित है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सिस्टम फिलहाल कमजोर हो गया है, जिससे जिले में बारिश थम गई है। हालांकि, आगामी दो से तीन दिनों में मानसून के पुन: सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। 24 जुलाई से फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र में कमी आई है, जिससे नमी युक्त हवाओं की गति धीमी पड़ गई है। इसका असर बैतूल सहित आसपास के जिलों में साफ तौर पर देखा जा सकता है, पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिक्कते बढ़ गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 से 36 घंटों के भीतर एक नया मानसून सिस्टम बनने की संभावना है, जो मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। इसके असर से मध्य प्रदेश जिले में फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। बैतूल जिले में अब तक 356.9 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष 294.4 बारिश हो पाई थी।
किसानों को राहत की उम्मीद
बारिश थमने से खेतों में काम कर रहे किसानों को अस्थायी राहत जरूर मिली है, लेकिन लंबे समय तक बारिश नहीं होने पर फसलें प्रभावित हो सकती हैं। किसान अब अगले मानसूनी दौर की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि बोवनी के बाद की आवश्यक सिंचाई प्रकिया में मदद मिल सके।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच , गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।


