MP Cold Today News: एमपी में रात के समय बढ़ने लगे ठंड के तेवर, बैतूल में 3.7 डिग्री गिरा तापमान, इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा
Cold Weather in MP: Nighttime chill intensifies across Madhya Pradesh; temperature drops by 3.7 degrees in Betul, while Indore records the lowest temperature.
MP Cold Today News: मध्य प्रदेश में अब मौसम बदलने लगा है। उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ने है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पिछले चार-पांच दिनों से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई अब इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगी है। इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा है। शनिवार कोई इंदौर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया है। दमोह, पंचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री पर पहुँच गया है।बैतूल में 3.7 डिग्री गिरा तापमान
बैतूल में भी एकाएक न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री के गिरावट दर्ज की है। बैतूल में शनिवार का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री था। दिन में तेज धूप खिल रही और रात में अब ठंड बढ़ने लगी है।
प्रदेश के अन्य जिलों की स्थति
शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.6, छिंदवाड़ा 14.6, दमोह 14.0, दतिया 18.2, धार 17.4, गुना 18.8, ग्वालियर 19.1, होशंगाबाद 18.4, इंदौर 13.2 , जबलपुर 15.8, खजुराहो 17.2, खरगोन 17.8, उज्जैन 16.0 उमरिया 15.1 डिग्री दर्ज किया है।



