Betul News : लाखों की धोखाधड़ी करने वाला उप डाकपाल गिरफ्तार, एक दर्ज से अधिक खतेधारको को लगाई चपत
Betul News: Sub-postmaster arrested for fraud of lakhs, duped more than a dozen account holders
Betul News: बैतूल डाक घर में आरडी खाते से जमा राशि निकालकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने उप डाकपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने एजेंटों के साथ मिलकर एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि फरियादी राजेंद्र पिता गणेश प्रसाद पवार (55) निवासी शास्त्री वार्ड सदर बैतूल ने 26 सितंबर 2023 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि डाकघर में बचत खाता खोलकर उन्होंने डाक घर में बचत खाता और आरडी खाता खोला था। जिसमें राशि जमा करने के लिए एजेंट माधुरी गावंडे और योगेश गावंडे को देते थे। इन एजेंटों द्वारा उप डाकपाल से सांठगांठ कर खातेदार की बिना अनुमति के राशि निकाल ली गई।
शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो धोखाधड़ी होना पाया गया। इस मामले में उप डाकपाल अनिल पिता फागुलाल पांसे (48) निवासी गौतम नगर चक्कारोड बैतूल को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पूर्व में दो आरोपी माधुरी गावंडे और योगेश गावंडे गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक लगभग 14 से 15 खाताधारकों के बचत खाते से 5 लाख 69 हजार रुपए की राशि निकालकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने गिरफ्तार उप डाकपाल के खिलाफ 420,409,120 भादसं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।


