MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, इन जिलो में भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: Western disturbance active again in Madhya Pradesh, heavy rain alert in these districts
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में फिर सिस्टम एक्टिव होने के कारण कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, पत्रा, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, भोपाल, विदिशा, रायसेन्, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकला, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, पांढूणों जिले में बारिश और झंझावात की संभावना है। बारिश के समय यह रखें सावधानी
भारी वर्षा के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।
निचले इलाकों, जिनमें सड़कें और अडरपास शामिल है, में जलभराव की संभावना है, जिससे यातायात जाम और देरी हो सकती है।
भारी वर्षा से जमा हुआ पानी जलजनित रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है।
झोंकेदार तेज हवाओं के कारण उड़ने वाला मलबा और कम दृश्यता हो सकती है, जिससे यात्रा और परिवहन प्रभावित हो सकते हैं। यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें।
परिवहन व्यवस्था सहित निकासी के तरीके के बारे में पहले से योजना बना लें। वाहन धीरे चलाएँ और स्टीयरिंग व्हील को मजबूती से पकड़ें, पुलों और ऊँची खुली सड़कों से बचें।
मवान (स्कैफोल्डिंग) और निर्माण स्थलों से दूर रहें। ऊँचे या खुले इलाकों में न जाएँ। खुले खेतों और बाहरी गतिविधियों के दौरान बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। पेड़, बिजली के खंभे, अस्थायी शेड और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की संभावना है। आंधी-तूफान के दौरान खुले खेतों में कार्य करने से बचे।
गरज चमक के दौरान घर के अंदर रहे, खिड़कियों और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
आपातकालीन किट में आवश्यक वस्तुएं जैसे कि जल्दी खराब न होने वाला भोजन, पानी, दवाइयों, टॉर्च, बैटरी और प्राथमिक चिकित्सा किट रखें।
सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे शरण न लें तथा तूफान के दौरान जल निकायों से तुरंत बाहर निकलें। पेड़ों और बिजली की तारों से दूर रहे।
कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें। इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दे एवं उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती है।
पशुओं का विशेष ध्यान रखें, सभी जानवरों को रात के दौरान विशेष रूप से संरक्षित और सुरक्षित पशु शेड में रखा जाना चाहिए।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्थानीय अधिकारियों जैसे आधिकारिक स्रोतों से मौसम के पूर्वानुमान और अलर्ट पर नज़र रखें।


