Betul Crime News : बैतूल के खंजनपुर में फिर चाकूबाजी, लोगों में दहशत का माहौल
Betul Crime News: Another stabbing incident in Khanjanpur, Betul, panic among people
Betul Crime News : बैतूल खंजनपुर में हुई दिन दहाड़े चाकूबाजी की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। चाकू लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजीश को लेकर खंजनपुर में शनिवार सुबह कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की धनंजय यादव उम्र (19) निवासी दुर्गावार्ड पर रितिक और उसके साथी समीर, शाहिल और एक अन्य ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। धनंजय को गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। शिकायत पर गंज पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।
गंज थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने बताया कि प्रथम दृष्टियां यह जानकारी सामने आई है कि कुछ दिन पहले पत्थर फैकने को लेकर इन युवकों के बीच कहा-सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह युवकों के बीच विवाद हो गया और चाकू बाजी हो गई। चाकू बाजी की घटना से खंजनपुर के रहवासियों में दहशत का माहौल है। इसके पूर्व भी खंजनपुर में चाकू बाजी की घटना सामने आई थी। सामने आई थी जहां रहा चलते राहगिरों पर चाकू से हमला किया था। खंजनपुर में बढ़ती चाकू बाजी की घटनाओं से लोगों में डर व्याप्त है। शनिवार चाकू बाजी की यह तीसरी घटना सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच कर रहे है।



