MP Weather Update : भोपाल, इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में होगी तेज बारिश

MP Weather Update: There will be heavy rain in many districts of Madhya Pradesh including Bhopal, Indore

MP Weather Update :  मध्य प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के कारण प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिली है। पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मुरैना, श्योपुरकता, सागर, टीकमगढ़, निताड़ी, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, खालियर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, मेहर ,भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, तारगीन, बड़वानी, अलीराजपुर, मंदसौर, नीमच, दतिपा, भिंड जिलों तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलेगी।
सिगरौली, सीथी, अनुपपुर शहडोल, उमरिया, डिडोरी, कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाडा, सिवनी, मडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, जिले के भारी से मध्यम बारिश की सभावना बनी है।
बैतूल में दिनभर होते रही रिमझिम बारिश
 मानसून जिले में सक्रिय हो गया है। जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है। रविवार को जिला मुख्यालय पर दिन भर बारिश की झड़ी लगी रही। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान गिर कर 27 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के आस-पास है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान जिले में फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार रात को जिला मुख्यालय पर 2.6, चिचोली 4.0, शाहपुर 3.0, मुलताई 2.1, प्रभातपट्टन 4.2, आमला 3.0 मिमी बारिश दर्ज की है। जिले में बैतूल मुख्यालय पर सबसे कम बारिश हुई है, अब तक यहां 19.8 मिमी बारिश यानि 1 इंच से कम बारिश हो पाई है। जिलेवासियों को और झमाझम बारिश का इंतजार है।
कई जगह बोवनी कार्य प्रभावित
रविवार के हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों में खरीफ की बोवनी का कार्य प्रभावित हुआ है। अधिक बारिश होने और जमीन गिली होने से किसानों को बोवनी कार्य रोकना पड़ा। बारिश थमने के बाद फिर बोवनी कार्य प्रारंभ होगा। जिले में खरीफ की बोवनी का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों का कहना है कि अब तक बारिश का इंतजार कर रहे थे अब शुरू हुई तो बारिश थमने का इंतजार कर रहे है। मिट्टी अधिक गिली होने की वजह से बोवनी कार्य नहीं कर पाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button