MP News: मध्यप्रदेश में शुरू होने वाली हैं 262 किमी लंबी है रेलवे लाइन, फर्राटे से चलेगी ट्रेन

MP News: मध्य प्रदेश से राजस्थान की दूरी अब चंद घंटो में तय हो जाएगी। मप्र से राजस्थान के बीच जल्द ही एक नई रेल लाइन की शुरुआत होने वाली है।भोपाल से रामगंजमंडी रेलवे लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। पश्चिमी मध्य रेल जबलपुर की जिएम शोभना बंदोपाध्याय ने गुरुवार की शाम को इस रेल लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इसी साल शुरू हो जाएगी रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन (MP News)
जिएम शोभना बंदोपाध्याय ने रेल अधिकारियों से कहा कि री-डेवलपमेंट का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि इसका लोकार्पण घोषित तिथि पर किया जा सके। निर्माण कार्य में पहले ही 3 महीने की देरी हो चुकी है लेकिन अब जीएम ने कहा कि इस काम में थोड़ी सी भी देरी नहीं होनी चाहिए। भोपाल से रामगंजमंडी तक हर क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।
ब्यावरा रेलवे स्टेशन का करीब सात साल पहले जीएम का दौरा हुआ था। साल 2018 के दिसंबर में जबलपुर जोन के जीएम ने ब्यावरा रेलवे स्टेशन का दौरा कर निरीक्षण किया था। इसके सात साल बाद गुरुवार को यह दूसरा दौरा रहा। हालांकि इसमें भी किसी महिला जीएम का यह पहला दौरा व निरीक्षण रहा है।
बीते महीनों पहले राजधानी भोपाल से रामगंजमंडी तक रेललाइन की रफ्तार में जमीन का पेंच फंस रहा था। तब नरसिंहपुर के बड़ोदिया तालाब का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया था। प्रशासन के द्वारा कुरावर से लगे तुर्कीपुरा गांव के किसानों को मना लिया गया था, लेकिन यहां अभी पेंच फंसा ही हुआ है। क्योंकि साल 2017 में अधिग्रहित हुई जमीन का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है।



