Govt Jobs 2025: रेलवे, SGPGI सहित इन विभागों में निकली 11000 से अधिक वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट है नजदीक

Govt Jobs 2025: आप अगर सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और सरकारी वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। रेलवे, SGPGI, TNPSC सहित कई विभागों में बंपर वैकेंसी निकली है। आप इन विभागों में फॉर्म भरकर एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
रेलवे ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी (Govt Jobs 2025)
इंडियन रेलवे ने 6180 पदों पर वैकेंसी निकाली है। दसवीं पास,बीएससी, डिप्लोमा डिग्री धारक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु : इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 साल रखी गई है।
सैलरी: इसके लिए सैलरी 19,900-29,200 रुपए प्रतिमाह रखी गई है। रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
SGPGI में निकली वैकेंसी –
SGPGI में बीएससी नर्सिंग की डिग्री, आईटीआई वाले कैंडिडेट्स और ग्रेजुएशन की डिग्री वालों के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। 12 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है।
आयु सीमा: इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 साल रखी गई है।
सैलरी: इसके लिए सैलरी 40,900 से लेकर 112000 प्रतिमाह रखी गई है
TNPSC में निकली बंपर वैकेंसी
TNPSC में दसवीं पास, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन डिग्री धारकों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है।
आयु सीमा : इसके लिए आयु सीमा 18-47 साल रखी गई है।
सैलरी: इसके लिए सैलरी 18000 से 67100 रुपए प्रतिमाह रखी गई है।
झारखंड टीचर की वैकेंसी
झारखंड में टीचर के पदों पर 1373 वैकेंसी निकली है । आवेदन की प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2025 रखी गई है।
आयु सीमा : इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल रखी गई है।
सैलरी: इसके लिए स्टार्टिंग सैलेरी 35400 से लेकर 112400 है। ऑफिशल वेबसाइट पर आप इसकी डिटेल्स देख सकते हैं।



