Meghalaya Honeymoon Case : बेवफा सोनम का बड़ा राजदार पकड़ाया, अब तक हो चुकी है पांच लोगों की गिरफ्तारी, DGP बोले पत्नी ने कराई पति की हत्या

Meghalaya Honeymoon Case: Unfaithful Sonam's biggest confidant caught, five people have been arrested so far, DGP said wife got her husband killed

Meghalaya Honeymoon Case :  इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की हत्या के मामले में अब तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आकाश लोधी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। यह सोनम रघुवंशी का बड़ा राजदार होना बताया जा रहा है। मेघालय पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। इस दौरान पति राजा की रहस्यमई मौत हो जाती है। अब इस मामले में पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिसमें राजा कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और आकाश लोधी शामिल है। मेघालय के डीजीपी इदाशीशा ने बताया कि पत्नी सोनम ने पेशेवर हत्यारे को सुपारी देकर पति की हत्या करवाई है।
आरोपित पत्नी

रात में ढाबे पर पहुंची थी सोनम

पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के जी ढाबे प रविवार रात 1:00 बजे सोनम पहुंची उसके मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम बदहवास हालत में ढाबे पर पहुंची थी। उसने मोबाइल मांगा और फैमिली से बात की। पुलिस के मुताबिक सोनम के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इधर सोनम के पिता देवी सिंह ने उनकी बेटी पर लगे हत्या के आरोपी को सिरे से खारिज कर दिया है। शिलांग पुलिस गिरफ्तार किया संदेहियों को पूछताछ करने के लिए रिमांड पर ले सकती है। पुलिस के मुताबिक सोनम जी फैक्ट्री में जाती थी उसे फैक्ट्री में आरोपित राजा कुशवाह काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button