Betul Road Accident : ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
स्कूल से घर लौटते समय मुलताई -मासोद मार्ग पर हुआ हादसा
Betul Road Accident : बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र मसोद मार्ग पर एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा सोमवार शाम को हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमला के ग्राम बिछुआ हाल निवासी मुलताई सुरेश कुमरे जो कि शिक्षक है। जिनकी प्रभात पट्टन के ग्राम कुंड में प्राइमरी स्कूल में पदस्थ थे। शिक्षक स्कूल से घर वापस लौट रहे थे तभी मुलताई-मासोद मार्ग ग्राम सांडिया जोड़ के पास शिक्षक की बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



