Betul Mandi Bhav 06 Jun 2025 : आज 06 जून 2025 के बैतूल मंडी भाव, शनिवार को खरीदी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 06 Jun 2025: Betul Mandi Bhav today 06 June 2025, purchase will be closed on Saturday
Betul Mandi Bhav 06 Jun 2025 : शुक्रवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 06 जून 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 10 हजार 61 बोरे रही। 3781 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 3209 बोरे मक्का की आवक 2763 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, मक्का और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू, मक्का और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
गुरुवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 6400 से लेकर 6551 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई दाम 6900 प्रति किवंटल के पार थे।

