Gold- Silver Price 06 Jun 2025 : आज सोना- चांदी के दामों में फिर आया जबरदस्त उछाल, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price 06 Jun 2025 : Today there is a huge jump in the prices of gold and silver, know the rate of 22 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price 06 Jun 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 06 जून 2025 दिन शुक्रवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 98 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 98163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 97770 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 89917 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 73622 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 57425 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 4 हजार 675 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


