MP News : मध्य प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

MP News: Two railway stations of Madhya Pradesh will be upgraded, passengers will get better facilities

MP News: मध्य प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन को अपग्रेड कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। रानी कमलापति अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के बाद अब भोपाल और  बैरागढ़ रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाने का फैसला लिया है। इन रेलवे स्टेशन को अपग्रेड होने के बाद नर्मदापुरम रोड, कोलार, कटरा हिल्स शाहपुरा क्षेत्र मैं जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे लोगों को फायदा मिलेगा। 
अभी भोपाल में तीन रेलवे स्टेशन
जानकारी के मुताबिक अभी भोपाल में केवल तीन रेलवे स्टेशन है। जिसमें भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन शामिल है। अभी निशातपुरा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनाकर पूरी तरह से तैयार है। इसी रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अन्य स्टेशनों को भी अपग्रेड किया जाएगा। आने वाले दिनों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button