MP News : एमपी में करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को लगा झटका, अगले महीने से होगी जेब खाली

MP News: Crores of electricity consumers in MP got a shock, pockets will be empty from next month

MP News : मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को फिर बड़ा झटका लगा है। बिजली के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। बिजली कंपनी ने ईंधन की महंगाई के चलते बिजली बिलों में बढ़ोतरी करने का फैसला लेने की बात कही है। बताया गया कि FCPPA सरचार्ज 1.11 प्रतिशत से बढ़कर 3.77 परसेंटेज कर दिया है।
जिसके कारण बिजली भोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। जानकारी के मुताबिक 300 यूनिट की खपत वाले उपभोक्ताओं को 87 रुपये अधिक बिजली बिल देना होगा। बढ़े हुए बिजली बिल के दाम अगस्त माह से लागू हो जाएंगे।

तेजी से बढ़ रही बिजली की डिमांड

बिजली कंपनी के मुताबिक मध्य प्रदेश में तेजी से बिजली की मांग बढ़ते जा रही है। 1 वर्ष के भीतर बिजली की मांग लगभग 37% बढ़ी है। बारिश कम होने और जलाशय में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण इसका असर सीधा जल विद्युत परियोजनाओं पर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button