MP News : किसान आंदोलन के बाद एमपी सरकार ने मूंग खरीदी और खाद वितरण को लेकर लिया बड़ा फैसला

MP News: After the farmers' agitation, the MP government took a major decision regarding the purchase of moong and distribution of fertilizers.

MP News : मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के बाद मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने किसानों को राहत देने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने 60% मूंग की खरीदी करने का फैसला लिया है। हरदा, सीहोर जिले के किसानों से प्रति एकड़ तीन क्विंटल मूंग की खरीदी जाएगी। सरकार ने मूंग बेचने वाले किसानों के लिए स्लाट बुकिंग की तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है।  साथ ही खरीदी के अंतिम तिथि भी बढ़ाकर  20 अगस्त कर दी है।

टोकन सिस्टम को किया स्थगित

खाद्य वितरण के लिए टोकन सिस्टम शुरू करने से कई किसान परेशान थे। किसान आंदोलन और किसानों की परेशानियों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने खाद वितरण के लिए लागू किये गए ई- टोकन सिस्टम को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
किसान आंदोलन की फोटो

किसानों का आंदोलन समाप्त

किसानों के मांगों को लेकर मंत्रालय में किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक के बाद सरकार ने किसानों की कई मांगों को मान लिया है। इसके बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है। आपको बताने की किसान आंदोलन के कारण परेशानी बढ़ गई थी। किसने ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास कूच किया था। इस दौरान किसानों और पुलिस कर्मचारियों के बीच कई बार धक्का मुक्की भी हुई। आक्रोशित किसानों ने बैरिकेट्स को भी तोड़ दिया था। हालांकि अब किसान आंदोलन खत्म हो गया है सरकार ने भी राहत की सास ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button