Betul Crime News : बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लाक में अज्ञात चोरो ने एक ही रात में पांच मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इन मंदिरों को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार चोरो ने भैसदेही के शिव मंदिर, देवी मंदिर, चिचोलाढाना के दुर्गा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर सहित एक अन्य मंदिर शामिल है। चोरो ने मंदिरों के दान पेटी से नगदी सहित अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिए है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।