Datia By-Election 2026 : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम वोटिंग हुई है। वोटिंग कम होने के बाद लोग अलग-अलग कयास लगा रहे है। जानकारी के मुताबिक उप चुनाव में 71.26 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव की अपेक्षा 9 प्रतिशत वोटिंग कम होने की जानकारी सामने आई है। 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है।
