MP Weather Update : एमपी में कमजोर पड़ा मानसून, जाने फिर कब शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

MP Weather Update: Monsoon weakens in MP, know when will the heavy rains start again

MP Weather Update :  मध्य प्रदेश में फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। कई जिलों में बारिश का दौर थम गया है। बारिश कम होने के कारण इस बार जल से भी खाली पड़े हैं। मानसून की बेरुखी ने प्रदेशवासियों की चिंता को और बढ़ा दिया है। पिछले 48 घंटे के दौरान प्रदेश को किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। एमपी में सामान्य कोटे से 13% बारिश कम हुई है।

5 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 5 अगस्त से फिर मौसम बदलने वाला है। नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्व क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना बनी है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां
सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिले में हल्की बारिश होने की संभावना बनी है।

बैतूल जिले में बारिश की स्थति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button