Betul Today News: गौवंश से भरा आईसर ट्रक पलटा, 20 मवेशियों की मौत, जिले में नही थम रही तस्करी

Betul Today News: Isar truck full of cattle overturned, 20 cattle died, smuggling is not stopping in the district

Betul Today News: गौवंश से भरा ट्रक पलटने से 20 मवेशियों की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। कई मवेशी घायल है। हादसे के बाद राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुचकर वाहन के नीचे दबे गौवंश को निकाल गया। संगठन के तहसील अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया की सुचना प्राप्त हुई थी कि आईसर ट्रक क्रमांक MH.40.BL.0531 जो की छिंदवाड़ा की ओर से आ रहा था। ग्राम मोरखा के पास मार्ग  नाले में पलट गया है। सुचना पर तत्काल गंभीरता लेते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं से साथ मोके पर पहुंचकर ट्रक से हो रही गोवंश की सुचना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को तत्काल दी। 
 मौरखा ग्राम अध्यक्ष नवीन मन्नासै ने बताया की ट्रक के अंदर मवेशियों को क्रूरता पूर्वक प रसियों से गौवश के पैरों को बांधकर भरा था।  ट्रक के अंदर 30 नग गोवंश को भरा हुआ था जिसमें से 20 नग गोवंश की मौत हो गई है। मौरखा ग्राम सचिव रोहन ठाकुर ने बताया कि- बोरदही पुलिस एवं संगठन के सदस्यों ने ट्रक के नीचे दबें गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल कर गोवंशों का पशु चिकित्सकों से उपचार करवाया गया और मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर उन्हें विधिवत दफ़नाया है।
तहसील महामंत्री निक्की साहू ने बताया की छिंदवाड़ा की ओर से आए दिन बैतूल जिले की सीमाओं के मार्गों से गोवंश की तस्करी बड़ी तेज़ी से पिकअप वाहन एवं बड़े वाहनों से होती है। जिससे रोक लगाने की आवश्यकता पुलिस प्रशासन एवं हिन्दू संगठनों को सक्रिय हो कर करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं और गोवंश तस्करी पर अंकुश लग सकें। संगठन के जिला अध्यक्ष अनुज राठोर ने कहा की- संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी मेहनत से गोंवश से भरे ट्रक पलटने के कारण ट्रक के नीचे दबें गोवंश को निकाला गया है और गोवंश की जान बचाई गई है।  कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के अधिकारियों पशु चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हैं। घटना स्थल पर   रोहन ठाकुर ग्राम सचिव,नमन ठाकुर ग्राम उपाध्यक्ष, हंसराज रघुवंशी ग्राम संयोजक,पवन पाल सुरक्षा प्रमुख ग्राम ,आरकेश साहू ग्राम सह संयोजक,ओमी साहू, उपस्थिति थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button