Betul Today News: जिला अस्पताल में ईसीजी करते समय पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Betul Today News: The accused escaped by dodging the police while doing ECG in the district hospital, there was a stir in the police department
Betul Today News: बैतूल में बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने लाए एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी को ढूंढने में लगी है। इस मामले में राजस्थान पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस कर्मियों की मदद नहीं ली। अंजाम यह सामने आया कि आरोपी पुलिस के हाथ से फरार हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि कुछ दिन पहले नीमच निवासी गोपाल बंजारे को अफीम की खेती के मामले में बैतूल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी पर राजस्थान में भी अफीम की खेती करने का मामला दर्ज था। बैतूल पुलिस ने आरोपी को राजस्थान पुलिस को सौंपा था।
पुलिस बुधवार को आरोपी को राजस्थान से बैतूल लेकर आई बैतूल पुलिस को आरोपी को सौंपने के पहले मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल बैतूल लाया गया। आरोपी को ईसीजी के लिए कक्ष में हथकड़ी निकालकर भेजा, ईसीजी करते समय आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भाग गया और राजस्थान पुलिस देखते रह गई। आरोपी के पुलिस कस्टडी से भाग जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हडक़ंप मच गया। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था तब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस नहीं दी। जबकि राजस्थान पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद लेनी थी।
जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने ईसीजी के दौरान आरोपी के हाथ से हथकड़ी निकाल दी थी और उसे ईसीजी कक्ष के भीतर भेजा गया। पुलिस कक्ष के बाहर खड़ी रही, लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस की आंखों में धूल झोककर भाग निकला। आरोपी भागने के बाद राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा था।



