Betul News : दो दिन पुराना शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन, व्यवसायी की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी
Betul News: Family arrives at district hospital with a body two days old; businessman's suspicious death sparks a sensation.
Betul News : बैतूल गंज थाना क्षेत्र कालापाठा में 50 वर्षीय व्यवसायी की संदिग्ध मौत हो गई। परिजन दो दिन पुराना शव लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। जब डॉक्टरों ने जांच शुरू की तो डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।
गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि कालापाठा निवासी हरिशंकर पिता मूलचंद साहू 50 वर्ष को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जब डॉक्टरों ने देखा तो हरीशंकर की मौत हो गई थी और दो दिन पुराना शव होना बताया गया। मौत किस कारण से हुई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दो दिन पूर्व मौत हो जाने के बाद भी परिजन अस्पताल लेकर नहीं पहुंचे, जिससे अब हरिशंकर की मौत पर शक की सुई भी घूम रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलुओं की बारिकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएंगा। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



