MP News : ग्वालियर से बैतूल – नागपुर तक बनेगा 570 किलोमीटर का 6 लेन कॉरिडोर, काम समय मे पूरा होगा सफर
MP News: A 570-km, 6-lane corridor will be built from Gwalior to Betul-Nagpur; travel time will be reduced.
MP News : मध्य प्रदेश को 6 लेन की एक बड़ी सौगात मिली है। अब इस योजना को मंजूरी भी मिल गई है। सर्वे का काम भी शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से नागपुर तक 570 किलोमीटर लंबा 6 लेन कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसका फायदा मध्य प्रदेश के 9 जिलों को मिलेगा।
इस सिक्स लेन के बनने के बाद कम समय में अधिक दूरी तय कर सकेंगे। 6 लेन का निर्माण ग्वालियर से बैतूल होते हुए नागपुर तक होगा। इसमें ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी ,अशोक नगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदा पुरम और बैतूल जिले वासियों को लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण से उद्योग एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ेगी। खास बात यह है कि कॉरिडोर के किनारे छोटे-छोटे विकसित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से नागपुर जाने के लिए लगभग 22 घंटे का समय लगता है। सिक्स लेन के बनने के बाद मात्र 15 से 16 घंटे सफर हो जाएगा।



