Betul Arson News : बैतूल के रिंगढाना आग का तांडव, एक दर्जन मकान जलाकर खाक, घटना की जांच शुरु

Betul Arson News: Rampant fire in Betul's Ringdhana; a dozen houses reduced to ashes; investigation into the incident underway.

Betul Arson News :  बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत रंभा के अंतर्गत आने वाले रिंगढाना में शुक्रवार रात 8:30 बजे आग का तांडव देखने को मिला। ढाने के एक मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली की एक दर्जन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक दर्जन मकान जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलती ही भैसदेही से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में लोगों को भारी नुकसान हुआ है कपड़े, अनाज, सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आजननी में वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आपको बता दे कि जिले में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है। करीब एक महीना पहले भैसदेही के बर्राढाना में भी ऐसी ही घटना  घटना हुई थी जिसमें 15 मकान जलकर खाक हो गए थे। एक पखवाड़े पहले ग्राम बिसनूर में भी आगजनी की घटना सामने आई थी जिसमें चार मकान जलकर खाक हो गए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button