Betul IPL Betting: 12 लाख का आईपीएल सट्टा, 8 सटोरियों पर मामला दर्ज, मोबाइल फोन सहित 13 क्रेडिट कार्ड बरामद

Betul IPL Betting: IPL betting worth 12 lakhs, case registered against 8 bookies, 13 credit cards and mobile phones recovered

Betul IPL Betting:  बैतूल पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 लाख से अधिक का सट्टा पकड़ा है। 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि एसपी निश्चल एन झरिया के निर्देश पर आईपीएल सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही की है। 30 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ के राठौर मोहल्ला में एक व्यक्ति आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके से आरोपी कपिल राठौर निवासी खेड़ी सांवलीगढ़ पकड़ा गया। युवक से पूछताछ के समय बड़ा खुलासा हुआ है। बड़े स्तर पर आईपीएल में सट्टा लगाने का काम किया जा रहा था। 

नगद सहित मोबाइल बरामद
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईपीएल पर सट्टा लगाते पकड़े गए युवक के पास से 01 एप्पल आईफोन, 01 सैमसंग S21 मोबाइल औऱ नगद 3570 रुपये बरामद किये है। जब जांच की गई तो  12 लाख  83 हजार 300 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन डिटेल्स मिली है। इसके अलावा   कुल 13 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए है। जिसमे  बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 4,  एचडीएफसी बैंक के  3, यूनियन बैंक के 3, यस बैंक  का 1, आईसीआईसीआई का 1, एचडीबी बैंक का 1 क्रेडिट कार्ड किया है। 
ग्रुप बनाकर लगा रहे थे दाव
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के मोबाइल की जांच पर यह सामने आया कि वह ग्रैंड एक्सचेंज नामक आईडी से चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। मोबाइल में  सिंडिकेट नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी मिला, जिसमें आरोपी के 8 साथी ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते थे। अलग-अलग स्थान से सट्टा खेलने के सबूत मिले है। आईपीएल पर सट्टे का दाव लगाने वाले कई आरोपी इंदौर, भोपाल में बैठे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी है। 
इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईपीएल पर सट्टा लगाते हुए एक ग्रुप मिला है जिसमें कई लोग जुड़े थे जो दाव लगाते पाए गए है। जिनमे  ललित रघुवंशी, निवासी पाथाखेड़ा सारनी,  राकेश बारंगे, निवासी पाथाखेड़ा सारनी,  संतोष आदित्य अग्रवाल, निवासी जामई,  राजा राठौर, निवासी खैरवानी सारनी,
 राजेन्द्र चौपड़े, निवासी पाथाखेड़ा, नवाब खान (किंग), निवासी पाथाखेड़ा,  महेश गोस्वामी, निवासी सारनी शामिल है। यह आरोपी अभी फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश में कर रही है। पुलिस का करना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी कपिल राठौर सहित कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध  धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 BNS* के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पकड़े गए  आरोपी कपिल ने बताया कि उसके कुछ साथी भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों से भी आईपीएल सट्टा संचालित करते हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
कार्यवाही में शामिल पुलिस दल
इस कार्रवाई में  कोतवाली के निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, राकेश सरयाम, चित्रा कुमरे, सउनि प्रवीण पचौरी, प्रआर अरविन्द (185), नानकराम (243), शिव (369), आरक्षक नितिन चौहान (56), अनिल (83), दुर्गेश (432), प्रदीप (703), महिला प्रआर ललिता (191), महिला आरक्षक निर्मला एवं लीमा तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाडसे की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button