Madhya Pradesh news: सफर होगा आसान, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा मध्य प्रदेश का ये जिला, चंद घंटो में तय होगी दूरी

Madhya Pradesh news: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से इंदौर जल्द जुड़ने वाला है। पिछले दिन बदनावर आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का ऐलान किया इसके बाद NHAI इसका डीपीआर बनाने में जुटा है।
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने जानकारी दिया कि इंदौर का इंदौर अहमदाबाद हाईवे से घाटा बिल्लोद, लेबड़ होते हुए बदनावर से जुड़ाव हो जाएगा। बदनावर से टीमरवानी तक एक नया हाईवे का निर्माण किया जाएगा। बदनावर से टिमरवानी तक जो नया हाईवे बनेगा वह सीधे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।इंदौर अहमदाबाद रोड के साथ-साथ उज्जैन रोड से भी नई सड़क का जुड़ाव हो सकता है। सामने जानकारी के अनुसार 3000 करोड़ रूपये खर्च कर 90 किलोमीटर की फोर लाइन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
अभी इसका DPR तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही इस नेशनल हाईवे का दर्जा देने पर भी काम किया जा रहा है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके निर्माण कार्य में अभी लगभग डेढ़ साल तक का समय लग जाएगा।
कम होगी दिल्ली मुंबई की दूरी (Madhya Pradesh news)
इस हाईवे का निर्माण होने से दिल्ली और मुंबई की दूरी इंदौर से कम हो जाएगी। इन दोनों महानगरों में आसानी से वाहनों की आवाजाही होगी।
Also Read:Betul Today News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : भीमपुर में 775 जोड़े विवाह के अटूट बंधन में बंधे



