MP News: ’29वां नंबर तेरा ही होगा… पहलगाम हमले का वीडियो देख रहे लडके को दो मुस्लिम युवकों ने पिटा, मचा हंगामा

MP News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है। हर स्टेट में इसका विरोध हो रहा है और लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं वही मध्य प्रदेश से एक हैरत अंगेज मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में पहलगाम हमले का वीडियो देख रहे एक युवक को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर पीटा।
पहलगाम हमले का वीडियो देख रहे युवक को पीटा (MP News)
मध्य प्रदेश के शाजापुर में रहने वाले एक युवक की पिटाई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर दी। शनिवार रविवार की दरमियां ने रात इंदौर भोपाल पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच डिब्बे में सफर कर रहे एक युवक को रील्स देखने की कीमत चुकानी पड़ी। मोबाइल पर पहलगाम हमले का वीडियो देख रहे हैं एक युवक को कुछ मुस्लिम युवकों ने घेर लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मुस्लिम युवकों ने उसे हिंदू युवक को धमकी दिया कि 29 वां तेरा नंबर होगा, ट्रेन में ज्यादा देशभक्ति दिखाने की जरूरत नहीं है।
छात्र को उन लोगों से कहा कि तुम भी इसी देश में रहते हो। तो युवकों ने इस पर जवाब देते हुए कि ये देशभक्ति ट्रेन में मत दिखा, ट्रेन से नीचे उतर जा नहीं तो 29वां नंबर तेरा होगा। युवक के द्वारा युवकों की हरकत का विरोध जताया गया तो उन्होंने युवक के ऊपर हमला कर दिया। युवकों ने खुद को इंदौर के चंदन नगर का बताया है। जो कि मुस्लिम बाहुल्य इलाका है।



