MP News: मप्र के लोगों को जानलेवा गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में अगले तीन दिनों तक चमक गरज के साथ होगी बारिश

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के वजह से लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही है। सुबह में ही सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकालना चाहते क्योंकि सूर्य की तेज किरने लोगों का बुरा हाल कर रही है। गर्मी के वजह से त्राहिमाम मचा हुआ है इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने वाली है।

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट (MP News)

आज शनिवार को भीषण गर्मी के वजह से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को भी हालत ऐसा ही रहेगा। सरकार ने दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा है। डॉक्टरों की माने तो किसी कारण से अगर दोपहर में आपके घर से बाहर निकलना है तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढक ले। 27 अप्रैल को आंधी तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

आगामी 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी सूचना में बताया गया है कि “26 अप्रैल को मुरैना का अधिकतम तापमान 44.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.01 डिग्री सेल्सियस, 27 अप्रैल को अधिकतम 44.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस. 28 अप्रैल को अधिकतम 44.4 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस. 29 अप्रैल को अधिकतम 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस. 30 अप्रैल को अधिकतम 45.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

Also Read:MP News: खुशखबरी! मप्र के 40000 अफसर और कर्मचारी का होगा ट्रांसफर, जल्द शुरू होगी तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया

प्रदेश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

28 अप्रैल को सीधी, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में हल्की बारिश का अलर्ट है, जिससे लोगों को चुभने वाली धूप से रहत मिलेगी. जबकि श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में लू चलने के आसार हैं. 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

Also Read:MP News: आईटी क्षेत्र में विशेष पहचान स्थापित करेगा मप्र, CM मोहन यादव ने की ये बड़ी तैयारी, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button