MP Tourist Palace: ये हैं मप्र का ताजमहल, यहां आज भी खनकती है पायल, शाम के बाद पसर जाता है सन्नाटा

MP Tourist Palace
MP Tourist Palace

MP Tourist Palace: मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट पैलेस है। देश विदेश से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। देश का दिल माना जाने वाला मध्य प्रदेश लोगों के दिलों में बसा है और यहां की खूबसूरती उनको अपनी तरफ आकर्षित करती है। भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हर साल टूरिस्ट मध्य प्रदेश में घूमने के लिए आते हैं।

मध्य प्रदेश का ताजमहल है बेहद फेमस (MP Tourist Palace )

मध्य प्रदेश में भी एक ताजमहल है। जी हां सही सुना आपने, बुंदेलखंड अंचल के छतरपुर जिले में स्थित रूबेला में महान राजा छत्रसाल का समाधि स्थल है। इसे महाराजा छत्रसाल ने अपनी पहली पत्नी कमलापति की याद में बनवाया था और इस खूबसूरत समाधि स्थल को ताजमहल भी कहा जाता है।

तालाब के किनारे बने इस समाधि स्थल के प्रति लोगों के दिलों में गहरी आस्था है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समाधि स्थल में आज भी महाराजा छत्रसाल की पत्नी रानी कमलापति की पायल की छन-छन सुनाई देती है।

शाम होने के बाद कोई नहीं जाता यहां

शाम होने के बाद यहां सन्नाटा पसंद जाता है क्योंकि शाम होने के बाद यहां पायलों की आवाज सुनाई देती है। लोगों का मानना है कि यह पायल का आवाज रानी कमलापति की है।

महान योद्धा थे राजा छत्रसाल

राजा छत्रसाल एक समय में बुंदेलखंड के महान योद्धा थे। छत्रसाल ने अपना यहां महल बनवाया था और लंबे समय तक बुंदेलखंड में राज किया।

पहली पत्नी से बेइंतहा प्यार करते थे राजा छत्रसाल

राजा छत्रसाल अपनी पहली पत्नी कमलापति से बेहद प्यार करते थे और उनके निधन के बाद उनकी याद में उन्होंने खूबसूरत स्मारक बनवाया। इस स्मारक को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। प्रकृति के गोद में बस यह महल बेहद खूबसूरत है जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मध्य प्रदेश का ताजमहल भी कहा जाता है।

Also Read:MP News: मप्र में जल्द होने वाले हैं पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के तबादले, ये हैं वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button