MP News: मप्र में जल्द होने वाले हैं पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के तबादले, ये हैं वजह

MP News: मप्र में पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों का जल्द ही ट्रांसफर होने वाला है। विभागीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इसके बारे में जानकारी दिया है। राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास वर्ष श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि जल्द ही राज्य में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक की स्थानांतरण नीति घोषित होगी। मंत्री जी ने आगे कहा कि एक ही स्थान पर रहने की वजह से कई शिकायतें सुनने में आ रही है जिसको देखते हुए नहीं स्थानांतरण नीति तैयार की जा रही है ताकि पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों का ट्रांसफर किया जा सके। उन्होंने यह भी साफ किया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही नीति तैयार की जाएगी। गुरुवार को मंत्री जी ने यह जानकारी दिया है।
आपको बता दे की प्रहलाद सिंह पटेल रीवा जिला के प्रभारी मंत्री भी है। उनके अध्यक्षता में रीवा में जिला योजना समिति की बैठक हुई जिसमें कई प्रस्तावो को मंजूरी दी गई।
Also Read:MP News: एमपी के इस जिले में 250 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मिलेगी इतनी सारी सुविधाएं
योजना समिति के इस बैठक में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इस दौरान मेजर्स गोकुलदास एक्सपोर्ट लिमिटेड बेंगलुरु के सहयोग से शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इस बैठक में रीवा में आवास प्लस योजना में 27 लाख आवास मंजूर किए गए जबकि 6.5 लाख शेष आवासो को भी जल्द स्वीकृति दी जाएगी।



