RBI Guidelines : क्या बंद हो जाएगा ₹500 का ये नोट? पढ़े RBI की ये नई गाइडलाइन वरना बढ़ेगी परेशानी

RBI Guidelines : मार्केट में अक्सर कई तरह के सिक्के और नोट बंद होने की खबर सुनने को मिलती है। आजकल ₹500 के स्टार वाला नोट बंद होने की खबर सुनने में आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह स्टार मार्क वाले नोट पूर्ण रूप से असली है। बैंक ने कहा है किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
स्टार वाले नोट को लेकर चल रहे अफवाहों पर बैंक ने लगाया विराम
करेंसी नोट आजकल खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि स्टार वाले 500 नोट को बंद कर दिया जाएगा क्योंकि यह जाली नोट है।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने दी सफाई
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी किया है और बताया है कि करेंसी नोटों के नंबरों के बीच स्टार का मतलब है कि यह नोट असली है और यह नोट हर जगह स्वीकार किए जाएंगे। कोई बैंक या दुकानदार अगर इसे लेने से इनकार करता है तो आप इसकी कंप्लेंट कर सकते हैं।
Also Read:MP News: एमपी में बनेगा नया रेलवे स्टेशन और 7700 करोड़ की बिजली यूनिट, 10 हजार को रोजगार
रिजर्व बैंक का कहना है कि कई बार प्रेस में कुछ नोटों की गलत छपाई हो जाती है इस नोट के बदले जो दूसरे नोट छापे जाते हैं उसे नोट पर अंकित संख्या वाले पैनल में स्टार का निशान जोड़ दिया जाता है। यह नोट नकली नोट नहीं है आपको किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के बैतूल में नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती, 32 किसानों पर एफआईआर दर्ज



