Bhavantar Yojana : सोयाबीन भावांतर योजना का लाभ लेने के लिए कृषक इस तारीख तक करे पंजीयन

Bhavantar Yojana: Farmers should register by this date to avail the benefits of the Soybean Bhavantar Yojana.

Bhavantar Yojana 2026 :  बैतूल में भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन खरीफ वर्ष 2026, विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कृषकों का पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों का निर्धारित अवधि में पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिले में पंजीयन के लिए 50 सहकारी समितियों को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

कृषकों को पंजीयन की सुविधा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों तथा सहकारी समितियों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क देकर पंजीयन कराया जा सकेगा।
योजना के अंतर्गत पंजीकृत कृषकों द्वारा अपनी सोयाबीन उपज का विक्रय अधिसूचित कृषि उपज मंडियों में किया जाएगा। पंजीयन के समय कृषकों को भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक खाता क्रमांक, आईएफएससी कोड एवं मोबाइल नंबर की जानकारी उपलब्ध कराना होगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक का आधार से लिंक बैंक खाता होना आवश्यक है।

सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति तथा सहकारी विपणन/सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी।
कृषकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 का इंतजार न करते हुए निर्धारित अवधि में निकटतम सहकारी समिति अथवा पंजीयन केन्द्र पर पहुंचकर सोयाबीन फसल का पंजीयन कराएं और भावांतर योजना का लाभ प्राप्त करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button