India’s Hybrid Bike : इंडिया की पहली हाइब्रिड बाइक, 150 सीसी इंजन के बाद भी मिलता हैं 100 सीसी का माइलेज, कीमत भी इतनी ही

India's Hybrid Bike
India’s Hybrid Bike

India’s Hybrid Bike : भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक और सीएनजी मॉडल की गाड़ियां देखने को मिल रही है। आज के समय में ज्यादातर कंपनी इलेक्ट्रिक और सीएनजी मॉडल की गाड़ियां ही बनाती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की मार्केट में बजाज कंपनी एक हाइब्रिड मोटरसाइकिल भी लॉन्च की है।

यामाहा इंडिया ने कुछ वक्त पहले ही इंडिया की पहली हाइब्रिड बाइक लॉन्च की है। इस बाइक को FZ-S Fi प्लेटफॉर्म पर ही डेवलप किया गया है।इस बाइक में 150cc का इंजन है, लेकिन माइलेज के मामले में ये बाइक 100cc की मोटरसाइकिल को टक्कर देती है।

FZ-S Fi Hybrid (India’s Hybrid Bike)

यामाहा की ये बाइक 149cc के ब्लूकोर इंजन के साथ आती है। ये आधुनिक जमाने के OBD-2B नियमों का पालन करती है। इस बाइक में इंजन के साथ यामाहा की ‘स्मार्ट मोटर जेनरेटर'(SMG) टेक्नोलॉजी लगी है, जो इसे हाइब्रिड पावर देती है. यामाहा अपने स्कूटर में इस तरह की टेक्नोलॉजी दे चुका है. इसके साथ इस बाइक में Stop & Start System (SSS) दिया गया है। इसकी वजह से आपकी पेट्रोल की बचत होती है।

FZ-S Fi Hybrid Features

इस बाइक में लगी SMG टेक्नोलॉजी बैटरी-सपोर्टेड एक्सीलरेशन देती है। इससे इंजन पर लोड कम होता, खासकर के उन इलाकों में जहां ट्रैफिक रुक-रुक कर चलता है। वहीं बाइक में लगा स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम बाइक के इंजन को ऑटोमेटिक तरीके से इंजन को चालू और बंद कर देता है।

Also Read:Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी

जैसे ही आप सिग्नल पर या कहीं भी अपनी बाइक को थोड़ी देर खड़ा रखते हैं तो ये सिस्टम बाइक को बंद कर देता है और क्लच के एक्शन में आते ही दोबारा री-स्टार्ट कर देता है। इस तरह ये पेट्रोल की बचत करता है।

जानिए इसकी माइलेज

यामाहा की ओर से इस बाइक के माइलेज की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके राइडर्स ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करके बताया है कि ये बाइक एक लीटर में 60 किमी तक का माइलेज देती है।इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये से शुरू होती है।

Also Read:Betul News Today: बैतूल में वसूली के लिए गए फाइनेंस कर्मचारी का गला रेतकर हत्या; बाइक, मोबाइल और पैसों का बैग ले गए बदमाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button