Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी

Betul Today News
Betul Today News

Betul Today News: भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को लू और गर्म हवाओं से राहत देने के लिए स्कूल का समय बदलने की मांग की गई थी। इस पर प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोपहर 12 बजे के पहले ही स्कूलों का संचालन करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्म ऋतु में तापमान में निरंतर हो रही वृद्धि से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए बैतूल जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय आदि को निर्देशित किया गया है कि वे कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से पूर्व ही संचालित करें।

बैतूल कलेक्टर के इस आदेश का मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। संघ के जिला अध्यक्ष सचिन राय ने आदेश को बच्चों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का आभार जताया है। इस आदेश के अनुसार शैक्षणिक संस्थाओं की परीक्षाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी और केवल पढ़ाई के समय में परिवर्तन किया गया है। प्रशासन का यह कदम बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देने का एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है। जिलेभर के शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए राहत की भावना जताई है। अब जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाएं सुबह जल्दी प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे के पहले समाप्त हो जाएंगी, जिससे बच्चों को तेज धूप और लू से काफी हद तक बचाया जा सकेगा।

Also Read:MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्राइवेट होंगे मप्र के जिला अस्पताल, सरकार जल्द लाएगी नई नीति

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बुधवार को आदेश जारी कर शाला संचालन के समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन समय दोपहर 12 बजे से पहले निर्धारित किया गया है। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, केंद्रीय आदि शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा। हालांकि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही संचालित की जाएंगी।

Also Read:MP News: मप्र में इस नदी पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इतने जिलों को होगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button