MP College Admission Guidelines: मध्य प्रदेश के अब कॉलेज में इस तरह मिलेंगे एडमिशन, नया सिस्टम हो गया लागू

MP College Admission Guidelines: मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार होने वाला है जिसका सीधा लाभ स्टूडेंट्स को मिलेगा। अब यूनिवर्सिटी और कॉलेज में साल में दो बार एडमिशन होगा। पहला सत्र जुलाई/अगस्त में और दूसरा जनवरी/फरवरी तक होगा। ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में फिर से सेमेस्टर प्रणाली को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
शिक्षा व्यवस्था में किया जाएगा सुधार (MP College Admission Guidelines)
समिति का कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप है और इससे छात्रों को अतिरिक्त अवसर मिलेंगे। साथ ही, यह राज्य के सकल नामांकन अनुपात में भी इजाफा करेगा।
जानिए क्या है अभी की व्यवस्था
अभी कॉलेजों में एडमिशन केवल जुलाई/अगस्त में होते हैं साथ ही मई जून में सत्र होता है। हर साल करीब 5 लाख छात्रों का एडमिशन होता है। इस दौरान कई यूनिवर्सिटी सालाना परिक्षा लेते हैं वहीं कहीं कहीं सेमेस्टर लागू है।
अब साल में 2 बार एडमिशन होंगे। पहला सत्र जुलाई/अगस्त में और दूसरा जनवरी/फरवरी तक होगा। जनवरी सत्र की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी होगी। वहीं जुलाई सत्र की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी।
कब से होगा लागू?
यह नया सिस्टम जनवरी-फरवरी 2026 से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। शुरुआत में इसे ऑटोनॉमस कॉलेजों में यूजी और पीजी स्तर पर लागू किया जाएगा। हालांकि इसे लागू करने में कई समस्याएं आएंगी।


