MP News: सरकारी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, मोहन सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था, जानें!

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आश्रित परिवारों को अब सरकारी विभागों का चक्कर नहीं लगाना होगा। अनुकंपा नियुक्ति को अब सरकार ने आसान बना दिया है और इसके लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर दिया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आश्रितो को जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा। इस पोर्टल के जरिए यह भी पता लगेगा कि विभाग में कितने पद खाली हैं।

अनुकंपा के लिए आश्रितों को होना पड़ रहा है परेशान (MP News)

अनुकंपा नियुक्ति के लिए आश्रितों को महीनों परेशान होना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में आदिम जाति विभाग के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर संजय शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। परिवार दुःख से उबरा तो मां ने बेटे को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिलाने के लिए स्कूल और फिर जिला शिक्षा विभाग के चक्कर काटना शुरू किया. बताया गया कि जिले में आदिम जाति विभाग के स्कूलों में बाबू के भी रिक्त पद नहीं हैं।

महिला ने कलेक्टर के पास लगाया था गुहार

जब महिला को कहीं से भी मदद नहीं मिला तो महिला ने कलेक्टर के पास गुहार लगा दिया। कलेक्टर ने जिले के स्कूल में प्रयोगशाला सहायक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाई।लेकिन इसमें महिला को करीबन एक साल भटकना पड़ गया। ऐसी स्थिति अधिकांश अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वालों के साथ बनती है और वे सालों भटकते रहते हैं।

‘उम्मीद है कि पोर्टल से उनको राहत मिलेगी’

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी कहते हैं कि “प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के मामले हजारों की संख्या में पेंडिंग हैं. आश्रितों को इसके लिए भटकना पड़ रहा है. उम्मीद है कि पोर्टल से उनको राहत मिलेगी.”

पोर्टल से यह समस्या होगी दूर

प्रदेश में अभी अनुकंपा नियुक्ति के सभी आवेदन ऑफलाइन मंगाए जाते हैं। लेकिन अब राज्य सरकार अनुकंपा के सभी आवेदन ऑनलाइन ही बुलाएगी. इसके लिए मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग ने ‘अनुकंपा’ नाम से एक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजकर इस पोर्टल के बारे में जानकारी दी है।

Also Read:MP Today News: सोने की नकली गिन्नी बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बैतूल पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई लोगों को ठगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button