MP News: मध्य प्रदेश के सड़क मार्ग से जोड़ी जाएगी राज्य की 38000 बस्तियां, मोहन सरकार ने दिया निर्देश

MP News:
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के विकास के लिए मोहन यादव सरकार लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है। आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समस्त भवन में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि अगले तीन साल में राज्य की सभी बसाहटो को सड़क से कनेक्ट किया जाए।

38 हजार बसाहटों में सड़क नहीं हैं (MP News)

इस बैठक में बताया गया है कि राज्य में टोटल 89000 बसाहटों में से 50 हजार 658 को ही अभी तक सड़क से जोड़ा गया है। अगले 3 सालों में राज्य की सभी बसाहटो को सड़क से जोड़ दिया जाएगा।

11,544 बसाहटों के सर्वे हुआ पूरा

इस बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 के अंतर्गत 11 हजार 544 बसाहटों के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है। बाकि 26 हजार 798 बसाहटों की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पहल कर रही है।

Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के इन शहरों में पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी शराब, दुकानों पर लग जाएंगे ताले

सड़क से इन्हें जोड़ना होगा चुनौती

मध्य प्रदेश के कई दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में अभी भी सड़क संपर्क नहीं है। इन क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। व्यापार और ग्रामीण विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। यह समस्या मुख्य रूप से पहाड़ी और वन्य क्षेत्रों में अधिक देखी जाती है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, देखें पूरी खबर…

AI से रखी जाएगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़, अतिवृष्टि और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और रखरखाव को गंभीरता से लिया जाए।

Also Read:MP News: अब इतनी तारीख तक करवा सकते हैं गेहूं के लिए पंजीयन, इतना मिलेगा समर्थन मूल्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button