MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, देखें पूरी खबर…

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में सीएम राईज स्कूल का नाम बदल गया है।अब सीएम राइज स्कूल सांदीपनी स्कूल नाम कर दिया गया है । आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा स्कूल के नाम में परिवर्तन कर दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुई किया है। स्कूल चलो अभियान के दौरान बच्चों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।

बदल गया नाम (MP News)

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह एक निर्णायक फैसला है और। यह नया नाम प्राचीन गुरू शिष्य परंपरा को दर्शाने वाला है।सीएम राइज स्कूल नाम ऐसा लगता था, जैसे अंग्रेजों के जमाने का हो। इसलिए हमने इस नाम को बदल दिया।

आपको बता दे की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बच्चों के शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार राज्य के शिक्षा दर को बढ़ावा देने के लिए कई नए नियम भी बनाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण के समय भी चला था। भोपाल के अरोरा कॉलोनी में स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित किया।

सरकारी स्कूलों में भी उज्ज्वल भविष्य 

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने से प्रतिभा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। सरकारी स्कूलों में भी छात्र उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई प्रसिद्ध हस्तियां इन सरकारी स्कूलों से ही पढ़कर निकली है। जिन्होंने अपने गांव-शहर और जिले का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

Also Read:MP News: मप्र के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, मिलेगा 6 महीने का DA

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button