MP Weather Alert: मप्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन हुआ एक्टिव, तीन दिनों तक इन जिलों में होगी चमक गरज के साथ तूफानी बारिश, देखें अलर्ट

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather Alert: आमतौर पर अप्रैल के महीने में गर्मी चरम पर होती है लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में मौसम अपना अलग रंग दिखा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। बारिश और ओलावृष्टि के वजह से किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी है।

अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश (MP Weather Alert)

आपको बता दें कि, बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, मंदसौर, धार समेत कई जिलों में न सिर्फ झमाझम बारिश दर्ज की गई, बल्कि कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। साथ ही ट्रफ लाइन प्रदेश के बीच से होकर गुजर रही है। इसका असर अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा, जिससे कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में होगी बारिश और वज्रपात, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदा पुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।

Also Read:MP News: अब इतनी तारीख तक करवा सकते हैं गेहूं के लिए पंजीयन, इतना मिलेगा समर्थन मूल्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button