Holidays April 2025: अप्रैल के महीने में 5 दिनों तक रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर

Holidays April 2025: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से लंबा वीकेंड आने वाला है। आप अगर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है।अप्रैल में 10-12-13-14 तारीख को फिर से छुट्टियां मिलने वाली है। 5 दिनों तक लगातार अवकाश मिलेगा और इस दौरान अगर आप चाहे तो अपने परिवार के साथ कहीं लंबे टूर पर जा सकते हैं।

कब-कब रहेगी छुट्टी (Holidays April 2025)

10 अप्रैल (गुरुवार)- महावीर जयंती
12 अप्रैल (शनिवार)- दूसरा शनिवार
13 अप्रैल (रविवार) – रविवार
14 अप्रैल 2025 (सोमवार) – डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती

महावीर जयंती

10 अप्रैल को एमपी में महावीर जयंती मनाई जाएगी। महावीर जयंती जैन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है और यह पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की तेरहवीं तिथि को मनाई जाती है।
आपको बता दें कि इसकी तारीख हर साल बदलती रहती है। साल 2025 में महावीर जयंती 10 अप्रैल (गुरुवार) को मनाई जाएगी। ऐसे में, 10 अप्रैल को एमपी के निजी और सरकारी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

Also Read:MP News: मप्र के इन 24 जिलों में होगी भारी बारिश, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट, अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button