MP News: मप्र के इन 24 जिलों में होगी भारी बारिश, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट, अलर्ट जारी

MP News: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में मौसम विभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं कई जगहों पर चमक गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। विभाग ने आज 24 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रहे मौसम के बदलाव की वजह से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
राज्य में हो सकती है बारिश (MP News)
मौसम विभाग की माने तो आज भोपाल जबलपुर इंदौर समय 24 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में हरदा शाहपुर सीहोर में भारी बारिश हुई है। महाराष्ट्र और उसके आसपास की हवा के ऊपर चक्रवात बना है जिसके वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के सीधी जिले में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पंचमढ़ी में 20 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान दर्ज किया गया।
बारिश होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार के दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल जबलपुर सहित कई जिलों में बारिश होने से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और ताप्ती जलती गर्मी से राहत मिल सकती है।
Also Read:Betul Today News: राम जन्मोत्सव पर माहौल बिगड़ने की कोशिश, भगवा झंडे हटाए, आरोपी को किया गिरफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन-टर्फ की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। भोपाल में पूरे दिन बादल रहे। जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक, तेज आंधी का असर भी देखने को मिला।



