MP IMD Alert Today : मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं
MP IMD Alert Today: Rain alert in 18 districts of Madhya Pradesh, strong winds will blow at a speed of 40 km per hour

MP IMD Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई संभागों में बूंदाबांदी होने के समाचार मिले है। मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खेतवा, खरगौन, बड़वानी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 किमी की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- यह भी पढ़ें:- MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, देखें पूरी खबर…
इन क्षेत्र में कोई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के भैंसदेही 0.2, शाहपुर 01, रहटगाँव 01. आष्टा 0.1, हरदा 36, सीहोर 32 मिली बारिश दर्ज की है। बैतूल जिले में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के समाचार मिले हैं। अगले दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।



