Aaj Ka Rashifal 29 March 2025 : आज शनिदेव बदलेंगे राशि, इन तीन राशि वालों पर शुरू होगी साढ़ेसाती, जाने कैसे रहेगा दिन

Today's horoscope 29 March 2025: Today Shanidev will change the zodiac sign, Sadesati will start on these three zodiac signs, know how the day will be

Aaj Ka Rashifal 29 March 2025 : आज 29 मार्च 2025 दिन शनिवार आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज का योग ब्रह्म रहेगा। आज उत्तराभाद्रपदा  नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे तक  है।  राहुकाल का समय  है सुबह 09:20 बजे से सुबह 10:53 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मीन राशि  और सूर्य मीन  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पूर्व दिशा है।

शनि देव के राशि परिवर्तन से इन्हें होगा लाभ, इनकी शुरू होगी साढ़े साती 

ज्योतिषों के मुताबिक शनिदेव 29 मार्च की रात 11:00 बजे कर 3 मिनट पर अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे। शनि की राशि परिवर्तन होने से मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को साढेसाती की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इन राशियों पर शनि का ढाई वर्ष तक प्रभाव रहेगा। शनि के राशि परिवर्तन से मकर राशि के लोगों को शनि की साढेसाती से छुटकारा मिलेगा। कर्क और वृश्चिक राशि पर से ढैय्या का प्रभाव दूर होगा।

  ( ज्योतिषी प्रवीण मिश्र) आज का राशिफल

मेष राशि Aries Today Horoscopes
धैर्य से कार्य करने का दिन है। परिवार वालों की बातों को अनसुना ना करें। सेहत का ध्यान रखना होगा। लंबी दूरी की यात्रा न करें। खुद के विवेक से कोई निर्णय ले। व्यापार में खर्च बढ़ेंगे। 
 शुभ रंग गेरुआ
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
नए सिरे से योजना बनाने का समय है। पुराने संबंधों में नहीं जान आएगी। नौकरी में उन्नति के योग बने हैं। नए लोगों से संपर्क बनेगा। व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं।
  •  शुभ रंग क्रीम
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscopes
परिवार से संबंधित काम पूरे करें। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। लगातार बढ़ रहा  खर्च परेशान कर सकता है। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
  •  शुभ रंग गुलाबी
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
अपने काम पर ध्यान देना होगा। धन की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग बने है। भाग्य का साथ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में स्थिति बेहतर बनी हुई है।
  •  शुभ रंग सफेद
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा। काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त मदद कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। नए सिरे से रिश्ते शुरू होंगे। व्यापार में नया निवेश करने से बचें।
  • शुभ  रंग मरून
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
परिवार के सलाह से फैसला करें। आपको धन लाभ होगा। काम में चुनौतियां आएगी। साहस के साथ सामना करेंगे। किसी से झगड़ा करने से बचें। व्यापार में लाभ के योग बने है।
 शुभ रंग हरा
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
करियर पर ध्यान देना होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। धन आगमन होगा। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता हैं।
  •  शुभ रंग क्रीम
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
धन की स्थिति सुधारने का प्रयास तेज करें। नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। परिवार से सपोर्ट मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। बहुत दिनों से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
 
शुभ  रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 करियर के क्षेत्र में मेहनत बढ़ाना होगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। संतान से खुशी मिलेगी। सेहत ठीक बनी रहेगी। व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे।
  • शुभ रंग हरा

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा।  व्यापार में लाभ के योग बने हैं।

  •  शुभ रंग सफेद
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
विदेश से संबंधित काम पूरे होंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ वक्त बीतेगा। मन टेंशन दूर होगी। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  •  शुभ रंग नीला
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
मन की परेशानी दूर होगी। धन कमाने के नए रास्ते बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनेगी। मित्रों से मदद मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा।
  • शुभ रंग केसरिया

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button