MP News: एमपी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल में सरकार ने दी इतने रुपए छूट

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में बिजली बिल बकाया होने पर अब सरकार सख़्ती दिखा रही है। बिजली बिल की राशि में भी सरकार के द्वारा छूट दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्य क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि भुगतान निर्धारित दे अतिथि को 31 मार्च से पूर्ण करने का आग्रह किया था। उन्हें राहत दे दी गई है वहीं दूसरी तरफ कंपनियों के द्वारा बिजली बिलों में छूट देने का आदेश भी दिया गया है और ₹1000 तक का ऑनलाइन आवेदन करने पर डिस्काउंट मिल रहा है।

ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने पर मिलेगा डिस्काउंट (MP News)

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शहर संभागों और संचारण-संधारण संभागों में बिजली बिलों के भुगतान के लिए कैश काउन्टर छुट्टी के दिनों में बीता था निर्धारित समय से पहले खोलने की व्यवस्था की है ताकि लोग आसानी से बिजली बिल जमा कर पाए। क्षेत्रीय अधिकारियों को विशेष तौर पर इसके लिए निर्देश दिया गया है ताकि बिजली बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या ना हो।

₹100 से लेकर ₹1000 तक का मिलेगा डिस्काउंट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं ​को बिलों में खासी राहत देने की भी घोषणा की है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार निम्न दाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्च दाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 100 रूपए से लेकर 1000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से बिजली का बिल ऑनलाइन भुगतान कर लाभ उठाने की अपील की है। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेज़न पे, गूगल पे, पेटीएम ऐप एवं उपाय मोबाइल ऐप के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

Also Read:Betul Crime News: प्रेमप्रसंग में बाधा बन रहे नाबालिग की जंगल ले जाकर कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button