MP Weather Alert: मप्र में तबाही मचाएगा न्यू वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग में जारी की अपडेट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं राज्य के कई जिलों में 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा के ऊपरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यहां से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जिसके कारण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। राज्य के कई जिलों में तापमान गिरा हुआ है। 19 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके कारण राज्य में 19,20 और 21 मार्च को भारी बारिश होगी।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी (MP Weather Alert)

मौसम विभाग ने एमपी के अशोक नगर, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी जिलों के अलग-अलग भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर 40 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

21 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, छतरपुर, दमोह, सिवनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में बारिश और आंधी होने का अनुमान है।


