Career Tips: 12वीं के बाद कॉमर्स के स्टूडेंट चुन सकते है ये 8 कोर्स, 100% मिलता है प्लेसमेंट

Career Tips: 12वीं बोर्ड की परीक्षा खत्म हो चुकी है। कई ऐसे छात्र है जो आगे की पढ़ाई के बारे में सोच रहे हैं और वह कुछ ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जो उनको कम समय में जॉब दिला सके। 12वीं के बाद कॉमर्स के छात्रों के पास करियर के कई विकल्प होते हैं। कई ऐसे कोर्स है जिसे करके आप अच्छी जॉब पा सकते हैं।

बैच्लर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम) 

कॉमर्स छात्रों के लिए बी.कॉम बेहतरीन करियर ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी अवधि 3 घंटे होती है। इस कोर्स को पूरा करने आप अकाउंटिंग, कॉरपोरेशन और अन्य सरकारी एजेंसियों में नौकरी कर सकते हैं।

CA और CS

सीए और सीएस कोर्स को सबसे अधिक वेतन वाला कोर्स है, लेकिन मेहनत भी अधिक होती है। 12वीं में 50% अंक लाने वाले छात्र दोनों कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए विशेष प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होता है।

बैच्लर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Career Tips)

बीबीए भी 3 वर्षीय स्नातक कोर्स है। 12वीं 45% अंक लाने वाले छात्र इसमें दाखिला ले सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद मार्केटिंग, फाइनेंशियल ऐनलिस्ट, HR और मैनेजमेंट कन्सल्टिंग में करियर बनाया जा सकता है।

बी.इकॉन:- बैच्लर ऑफ इकोनॉमिक्स 3 वर्षीय कोर्स होता है। बैंकिंग, अर्थशास्त्र और फाइनेंस में रुचि रखने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इकोनोमिस्ट और मार्केट ऐनलिस्ट के तौर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

बीएएफ:- बैच्लर ऑफ अकाउंटिंग एंड फाइनेंस भी 12वीं के बाद कॉमर्स छात्रों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अकाउंटिंग और फाइनेंस फील्ड में नौकरी मिल सकती है।

बीएमएस:- बैच्लर ऑफ मैनेजमेंट में भी छात्र एडमिशन ले सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद एचआर मैनेजर, बिजनेस कन्सल्टेंट और प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर सकते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग:– डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा, डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स मिलते हैं। इनकी अवधि 6 महीने से 3 साल होती है। इस कोर्स में ऑनलाइन मार्केटिंग, सीएओ, एसईएम और सोशल मीडिया मार्केटिंग के बारे में पढ़ाया जाता है।

Also Read:MP News: मप्र के इन 9 शहरों को मिलाकर बनेगा 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, इन संभागों का होगा विकास, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button