MP News: सफर होगा आसान, मध्य प्रदेश के इन शहरों के बीच बनेगा सिक्स लेन कॉरिडोर, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम रोड से एमप्री तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर की लंबाई और लागत पर दिल्ली से मंजूरी मिल गई है। पिछले माह केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा इसके निर्माण को लेकर अफसर को मंजूरी दी गई थी और कुछ निर्देश दिए गए थे।

एंप्री से रत्नागिरी तक लगभग 8 किलोमीटर की दूरी को इसने कॉरिडोर से 5 किलोमीटर में तय किया जा सकेगा और इसको बनाने में लगभग 700 करोड रुपए का खर्च आएगा।

आपको बता दे यह कॉरिडोर रत्नागिरी चौराहे से शुरू होकर कालाबाड़ी, बरखेड़ा होते हुए डीआरएम तिराहा से एंप्री तक जाएगा। सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर से मिसरोद व आगे 11 मील तक का रास्ता आसान हो जाएगा और इस परियोजना को अक्टूबर 2023 से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को स्वीकृति दी थी।

ब्रिज फंड से मिलेगी राशि ( MP News )

कॉरिडोर के लिए विधायक मंत्री कृष्णा गौर की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एक महीना पहले बैठक में बात हो गई है. इसके लिए फंड केंद्र के ब्रिज फंड से मिलेगा। अभी कुछ समय पहले लोकार्प अंबेडकर ब्रिज के लिए भी इसी मध्य से राशि मिली थी और इससे ब्रिज में फंड की कमी नहीं होती और काम तेजी से होता है।

Also Read:MP News: प्रदेश की सबसे बड़ी योजना, 500 किमी में बिछेगी पाइपलाइन, इनको खूब मिलेगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button